Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

हे राम

हे राम गांधीवादी विचारधारा, हिंदू राष्ट्र विचारधारा, परिवारिक दायित्व व  सामाजिक संबंधों के मध्य की कशमकश से लबालब व सराबोर  हिंदी फीचर फिल्म है | कमल हसन द्वारा निर्देशित व अभिनीत यह फिल्म भारत के विभाजन एवं सांप्रदायिक घृणा  के परित: घूमती है विभाजन के वीभत्स दृश्य  एक बार पुनः आँखों के सामने जागृत हो उठते हैं इस घटना हेतु  कुछ विशेष विचारधारा के लोग गांधीजी को जिम्मेदार मानते है एवं गांधीजी के '' शरीर की हत्या ''  कर दी जाती है किन्तु गांधीवादी विचार अंततः अन्य समस्त नकारात्मक विचारों पर विजयी  होते हैं |